विश्व ओरल हेल्थ डे पर रामा डेंटल कॉलेज में लगा दंत जांच शिविर, 400 मरीजों ने उठाया लाभ
विश्व ओरल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में मंधना स्थित रामा डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के पीरियोडोंटोलॉजी विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में मसूड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था। विभागाध्यक्ष प्रो. जनार्धना अमरनाथ बीजे के कुशल नेतृत्व में डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. अनिश्का धनाई, डॉ. अनीता माथुर और डॉ. नीभा की देखरेख में आयोजित इस दंत जांच शिविर में लगभग 400 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
इस पहल के तहत, विभाग द्वारा 200 मरीजों को निःशुल्क ओरल प्रोफिलैक्सिस, ब्रशिंग की सही तकनीक और इंटरडेंटल क्लीनिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उपस्थित मरीजों के बीच टूथपेस्ट, माउथवॉश और मौखिक स्वच्छता से संबंधित जागरूकता पम्फलेट भी वितरित किए गए, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में इन आदतों को अपना सकें।
छात्रों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, कॉलेज में यूजी और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का केंद्रीय लक्ष्य लोगों को मौखिक स्वच्छता और मसूड़ों के स्वास्थ्य के महत्व के प्रति शिक्षित करना था, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बनारस गैंगरेप: पुलिस को मिले अहम सबूत, CCTV फुटेज से खुला राज
कानपुर होकर चलेंगी दिल्ली-भागलपुर और हावड़ा के लिए दो नई ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
कानपुर में खिलाड़ियों का निःशुल्क चयन ट्रायल आज, जानें पूरी प्रक्रिया
किडनी बेचने वाला MBA छात्र गर्लफ्रेंड से मिलकर रोया, बोला- मां को कुछ मत बताना | Kanpur Kidney Case
कानपुर किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड 8वीं पास, डॉक्टर बनकर करता था अंगों का सौदा | Kanpur kidney racket
बर्रा में पीएनजी लाइन फटी, आग से हड़कंप: Kanpur gas leak incident
