गणतंत्र दिवस के मद्देनजर Delhi Security बढ़ी, बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच
गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं। इन उपायों के तहत, दिल्ली की सीमाओं पर प्रवेश करने वाले सभी व्यावसायिक और निजी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस ने फरीदाबाद-बदरपुर बॉर्डर, गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर और आनंद विहार के पास महाराजपुर बॉर्डर सहित कई प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर विशेष पुलिस पिकेट स्थापित किए हैं। इन पिकेट पर पैरामिलिट्री के जवानों को भी तैनात किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत, सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, पार्क, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, होटल, लॉज और आश्रय स्थलों पर ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्तों ने सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। बीट अधिकारी स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों और ऑटो रिक्शा चालकों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर ध्यान रख सकें।
दिल्ली में शादी से इनकार पर हमला, युवक ने युवती के गले पर मारा ब्लेड, फिर खुद को भी किया घायल | Delhi Crime News
JNU news: PhD छात्रों को मिली बड़ी राहत, मई 2026 तक हॉस्टल सुविधा जारी रहेगी
कर्तव्य पथ रिहर्सल में लापरवाही: बाइक स्टंट के स्टंट के दौरान गिरे जवान, Delhi Police ने दर्ज की FIR
