0

दिल्ली-सहारनपुर ग्रीनफील्ड हाईवे: बागपत तक ट्रायल शुरू, लेकिन सहारनपुर में क्यों फंसा पेंच?

By Dec 9, 2025

दिल्ली-सहारनपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर बागपत तक ट्रायल रन शुरू हो गया है, लेकिन सहारनपुर के निवासियों को अभी इंतजार करना होगा। सुरक्षा कार्य समेत कई कार्य अभी अधूरे हैं, जिस कारण सहारनपुर की सीमा में अभी वाहनों को फर्राटा भरने में वक्त लगना तय है।

दिल्ली-सहारनपुर देहरादून हाईवे 709बी पर अक्षरधाम से बागपत तक भले ही फेज-वन का ट्रायल रन शुरू हो गया हो, लेकिन सहारनपुर की सीमा में अभी वाहनों को फर्राटा भरने में वक्त लगना तय है। जिले के लश्करपुर पुल के सेक्शन स्लैब व पैनल खिसक जाने से सैयद माजरा से बड़कला तक हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद है।

एनएचएआई के अनुसार, लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रीनफील्ड हाईवे पर स्थित सैयद माजरा टोल प्लाजा से शुरू होने वाले पुल के लगभग 100 फीट हिस्से के पैनल हाल ही में खिसक गए थे। बताया गया कि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण यह पैनल अपने स्थान से खिसके हैं। ऑडिट टीम की जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ। इसके बाद आनन-फानन में एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल के एक साइड के इस हिस्से की पूरी सड़क को तोड़कर मिट्टी खुदाई शुरू की है, इन सभी पैनलों व सेक्शन स्लैब को निकालने का काम शुरू किया है, इसके चलते सैयद माजरा टोलप्लाजा से बड़कला फ्लाईओवर तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

मानसून के दौरान देहरादून क्षेत्र में बरसाती नदियों में आई भयंकर बाढ़ को देखते हुए एलिवेटिड रोड के 575 पिलरों में से पानी की तेज धारा में आने वाले लगभग 24 पिलरों को डेढ़ से दो फीट मोटाई बढ़ाकर जैकेट पहनाने का कार्य प्रगति पर है।

सुरक्षा कार्य अभी नहीं हुए पूरे
डाटकाली मंदिर के पास सुरक्षा कार्य, मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन और टनल फिनिशिंग जैसे काम दिसंबर तक पूरे होने की संभावना है। इसके अलावा गागलहेड़ी कट से शेरपुर के बीच बने पुलों पर रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, ट्रैफिक कोन और बैरिकेट्स, मेटल बीम हाईवे गार्ड रेल, ट्रैफिक सिग्नल एवं एसओएस बॉक्स आदि लगाने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। हाईवे पर कई जगहों पर बनाई गई सड़क टूट गई है, उसका पैच वर्क भी किया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सहारनपुर: खेत की झोपड़ी में युवक की निर्मम हत्या, शव जलाकर फरार हुआ आरोपी

सहारनपुर में एक युवक की हत्या कर उसके शव को झोपड़ी में जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से...
By Dec 9, 2025

ठंड का कहर: बच्चों में तेजी से फैल रहा विंटर डायरिया, जानिए बचाव के आसान तरीके

ठंड बढ़ने के साथ बच्चों में विंटर डायरिया का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सीय परामर्श और जांच के बाद ही बच्चों को दवा दें। ठंड से बचाने के लिए जरूरी गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। घर...
By Dec 9, 2025

दहेज के खिलाफ मिसाल: सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दूल्हों ने लौटाए लाखों रुपये, कहा- ‘दहेज एक कुप्रथा’

दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के मकसद से हरियाणा से बरात लेकर सहारनपुर पहुंचे दूल्हे प्रदीप राणा ने शगुन में मिले पांच लाख रुपये लौटा दिए। दूल्हे के इस फैसले की क्षेत्र में प्रशंसा...
By Dec 9, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बरात में जा रहे दूल्हे के चाचा की मौत, किसान भी हादसे का शिकार

सहारनपुर में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया जब बारात में शामिल होने जा रहे दूल्हे के चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य घटना में अम्बेहटा क्षेत्र में...
By Dec 9, 2025

साझा करें