दिल्ली: देर रात चल रहे अवैध बार पर पुलिस का छापा, संचालक समेत 25 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली क्षेत्र में देर रात अवैध रूप से चल रहे बार-कम-क्लब का भंडाफोड़ कर 25 लोगों को पकड़ लिया है, जिनमें संचालक, ग्राहक और स्टाफ शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 3 और 4 दिसंबर की रात यह कार्रवाई तब की गई जब सूचना मिली कि समयपुर मेन चौक स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर अवैध बार संचालित हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कई पुरुषों को संदिग्ध तरीके से इमारत में प्रवेश करते देखा। डीसीपी (आउटर नॉर्थ) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि टीम ने उनका पीछा किया और ‘थ्री बॉक्सेज कैफे’ नाम से चल रहे एक कैफे में पहुंची, जहां तेज आवाज में संगीत बज रहा था और निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही थी।
अंदर लगभग 16 पुरुष (उम्र 20–30 वर्ष) और सात से आठ महिलाएं (उम्र 20–25 वर्ष) सोफों पर बैठकर शराब पीते और फैंसी हुक्का पीते मिले। वहीं, तीन से चार वेटर उन्हें शराब परोस रहे थे। रसोई के रेफ्रिजरेटर में शराब का स्टॉक भी मिला। बार संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर कैफे के प्रबंधक अनिल कोई लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। न शराब परोसने का, न बार चलाने का और न ही हुक्का संचालन का।
इसके बाद पुलिस ने स्थल से बरामद सामग्री जब्त की, जिसमें 37 बीयर के कैन, दो व्हिस्की की बोतलें, एक खाली शराब बोतल, सात–आठ हुक्के, म्यूजिक सिस्टम, एम्प्लीफायर, स्पीकर और 50 रुपये मूल्य के कई फर्जी/गेमिंग नोट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दिल्ली आबकारी अधिनियम और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के निवासी शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
