राजस्थान में लागू हुआ ‘मृत शरीर सम्मान अधिनियम’, शव के साथ प्रदर्शन करने पर होगी 5 साल की जेल
देश में इन दिनों हत्या या दुर्घटना के बाद मृतक के शव के साथ विरोध प्रदर्शन आम चलन हो गया है। चाहे सड़क दुर्घटना में मौत हो या जांच में लापरवाही, लोग शव को सड़क पर रखकर हजारों की संख्या में जमा हो जाते हैं। यहां तक की अपनी मांगें मनवाने तक अंतिम संस्कार तक को रोक देते हैं।
लेकिन अब इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। राजस्थान ने देश में पहली बार ‘मृत शरीर सम्मान अधिनियम, 2023’ को लागू कर दिया है। ये नया कानून शवों के साथ राजनीतिक या किसी भी तरह के अन्य विरोध प्रदर्शनों पर नकेल कसेगा। इस कानून के तहत ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर 6 महीने से लेकर 5 साल तक की कैद के साथ जुर्माने का प्रावधान है।
राजस्थान की भाजपा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त सजाओं का प्रावधान किया गया है। गैर-परिवार सदस्यों द्वारा शव का इस्तेमाल प्रदर्शन विरोध के लिए करने पर 6 महीने से 5 साल तक की जेल के साथ जुर्माना हो सकता है। वहीं, अगर मृतक के परिवार के सदस्य ऐसी अनुमति देते हैं या खुद इसमें शामिल होते हैं, तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, मजिस्ट्रेट के 24 घंटे के नोटिस देने के बाद अगर परिवार शव लेने से इनकार करते हैं, तो उन्हें 1 साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है। ऐसे में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराएगी और स्थानीय अधिकारियों से अंतिम संस्कार करवाएगी।
राजस्थान में गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार
राजस्थान पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग अब MP में: 1000 जवानों को क्यों भेजा जा रहा ग्वालियर?
गिरफ्तारी से बचने के लिए बलात्कार के आरोपी ने किया ‘आत्महत्या का नाटक’, पुलिस ने अजमेर से दबोचा
राजस्थान हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती घोटाला: ब्लूटूथ, स्पाई कैम से नकल; 4 क्लर्क गिरफ्तार
राजस्थान में रिश्तों का कत्ल: दामाद ने सास और 5 साल के मासूम नाती की निर्मम हत्या की
शादी की उम्र न होने पर भी साथ रह सकते हैं कपल: लिव-इन रिलेशनशिप पर राजस्थान HC का बड़ा फैसला
पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने नदी में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया खुलासा
