गोण्डा में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, gonda news में सनसनी
By
Feb 3, 2026
गोण्डा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बैनिया ग्राम पंचायत के मजरा खपरी पुरवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मेवालाल पुत्र प्यारे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम मेवालाल ने भोजन करने के बाद अपने पुराने घर में बने मड़हे (छप्पर) में सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, तो उनका शव मड़हे में फंदे से लटकता मिला।
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।
