0

रोमांचक मुकाबले में डीसीए फिरोजाबाद की जीत, आध्या रेड को 3 विकेट से हराया

By Dec 12, 2025

राधा माधव क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को महिला अंडर-15 विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का एक रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आध्या रेड की टीम 35 ओवर के मैच में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए यशिका ने शानदार 53 रन की पारी खेली, जबकि पावनी और मान्या ने 19-19 रन का योगदान दिया। डीसीए फिरोजाबाद की ओर से शिफा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं करिश्मा, दीक्षा राव और खुशबू ने 2-2 विकेट लिए।

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए फिरोजाबाद की टीम ने 30.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में सैफिया ने 33 और करिश्मा ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। आध्या रेड की तरफ से पावनी ने 3 विकेट लिए। डीसीए फिरोजाबाद की शिफा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें