बेटियों के पिता ने लिखा सुसाइड नोट, फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के पुर्दिलपुर मोहल्ले में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखने के बाद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
घटना का पता तब चला जब मनीष की पत्नी उदिता रात करीब 11 बजे उन्हें खाना देने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, जहाँ उन्हें पति का शव फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मनीष के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था, “मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। स्वेच्छा से जान दे रहा हूं। किसी को परेशान मत करना।”
पुलिस के अनुसार, मनीष पिछले कई वर्षों से नशे के कारण परिवार के साथ विवाद करते थे। कुछ महीने पहले उन्होंने नशे की हालत में पत्नी और बेटियों से मारपीट भी की थी, जिसके बाद पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में मनीष के माफी मांगने पर मामला सुलझा लिया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही मनीष के पिता और दोनों भाई हैदराबाद से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस सुसाइड नोट, पारिवारिक तनाव, मानसिक स्थिति और हाल के विवादों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल
इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे
गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी
यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड
गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज
तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ
गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़
