0

दरभंगा में शराब तस्करी का पर्दाफाश: यूपी और समस्तीपुर से दो तस्कर गिरफ्तार

By Dec 2, 2025

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। नगर पंचायत के शांति नायक उच्चतर विद्यालय के पास बहेड़ी इनाई मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार टेंपो को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने लगा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो का पीछा किया। हाई स्कूल के पास टेंपो चालक टेंपो छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक बड़े बैग से 750एमएल की 33.750 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों में टेंपो चालक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी शंभू साह का पुत्र राकेश कुमार और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना के वुढनपुर गांव निवासी रामकिशन का पुत्र राज तिलक शामिल है। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

पुलिस प्रारंभिक जांच में जुटी है कि यह शराब किसके इशारे पर दरभंगा में खपाई जानी थी और इसका मुख्य स्रोत क्या था। इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में दोनों गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दरभंगा में दहेज की निर्मम हत्या: ससुराल में विवाहिता को जिंदा जलाया, पांच पर FIR

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बुआरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज की खातिर एक विवाहिता को उसके ससुराल में कथित तौर पर जिंदा जला दिया...
By Dec 2, 2025

साझा करें