दिल्ली धमाके के बाद आगरा में हाई अलर्ट: पाकिस्तानियों के सत्यापन, ट्रैवल हिस्ट्री की जांच
दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने शहर में रह रहे लांग टर्म वीजा धारक पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
इस सतर्कता के पीछे एक बड़ा कारण दिल्ली धमाके के सिलसिले में लखनऊ से पकड़े गए डॉ. परवेज अंसारी का आगरा कनेक्शन है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. परवेज चार वर्षों तक एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल में रहे थे और एमडी (मेडिसिन) पूरी करने के बाद छह महीने तक सीनियर रेजिडेंट के तौर पर भी कार्य किया था। इस खुलासे के बाद आगरा में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। जांच टीमें अब डॉ. परवेज के संपर्क में रहे लोगों और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
पुलिस की खुफिया शाखा भी इस मामले में गुपचुप तरीके से जांच कर रही है। बीते दो महीनों में लांग टर्म वीजा पर आगरा में रह रहे करीब 28 पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन किया गया है। उनकी हालिया यात्राओं और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही, हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे नियमित रूप से किया जाता है।
दिल्ली धमाके के तुरंत बाद आगरा में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर जिस तरह की सतर्कता और सुरक्षा दिखाई दे रही थी, वह अब कम होती दिख रही है। यात्री बिना किसी विशेष रोकटोक के आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सतर्कता अभी भी जारी है। उनका कहना है कि संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है और जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
वेतन-पेंशन विसंगति: लेखपालों ने किया कामकाज का बहिष्कार, ठप रहे सरकारी कार्य
आगरा में 10 करोड़ से संवरेगा बुद्धा पार्क, लगेगी 20 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा
आगरा के रामलीला पार्क में प्रवेश शुल्क पर घमासान: मुफ्त एंट्री के बावजूद लौट रहे लोग
आगरा विश्वविद्यालय: अतिथि प्रवक्ता पर छात्राओं को गंदे मैसेज भेजने का आरोप, प्रवेश पर प्रतिबंध
आगरा में जहरीली हुई हवा, AQI 423 पार: स्वास्थ्य पर गहरा संकट
