0

देहरादून रेलवे स्टेशन पर क्रिकेटर स्नेह राणा का भव्य स्वागत, रेलवे में हैं सीसीसीटी के पद पर तैनात

By Nov 22, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और देहरादून की बेटी, स्नेह राणा का शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। वनडे क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंची स्नेह का रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ जोरदार स्वागत किया। स्नेह राणा न केवल भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा हैं, बल्कि देहरादून रेलवे स्टेशन पर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) के पद पर भी तैनात हैं और रेलवेज क्रिकेट टीम की ओर से खेलती हैं।

रेल अधिकारियों ने रेलवे के लिए गर्व का विषय बताते हुए स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि स्नेह देश, प्रदेश, जिले के साथ-साथ भारतीय रेलवे के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि स्नेह पहले फिरोजपुर मंडल में तैनात थीं, लेकिन पिछले साल ही उनका तबादला देहरादून हुआ है।

अपने क्रिकेटिंग सफर को याद करते हुए स्नेह ने बताया कि जब वह पहली बार पंजाब से खेलने जा रही थीं, तब उन्होंने इसी रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने उस दौरान मिले सहयोग का भी जिक्र किया। सिनोला गांव निवासी स्नेह के इस सम्मान समारोह में सीटीआई सुहैल खान, सीएमआई एसके अग्रवाल, सीपीएस सुमित सक्सेना, सीआरएस आनंद सिंह, आरपीएफ प्रभारी पंकज यादव, जीआरपी एसआई प्रवीना सिदोला सहित कई अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उत्तराखंड में वन्यजीव हमलों पर सरकार सख्त, वन मंत्री ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में भालू और गुलदार के बढ़ते हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चमोली सहित राज्य के कई जिलों से आ रही ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने कड़े...
By Nov 22, 2025

उत्तराखंड कांग्रेस में पीढ़ी संघर्ष: हरीश रावत और नई टीम के बीच जुबानी जंग तेज

उत्तराखंड कांग्रेस इन दिनों पीढ़ी परिवर्तन की मुश्किलों से जूझ रही है। पार्टी में नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपे जाने के बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा गणेश गोदियाल की अगुआई वाली...
By Nov 22, 2025

साझा करें