दे दे प्यार दे 2: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर बदला समीकरण, क्या फ्लॉप होगी अजय देवगन की फिल्म?
अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई एकमात्र बड़ी फिल्म है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन बुधवार को आए शुरुआती कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया। रिलीज के छठे दिन ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस गणित पूरी तरह से बदल गया।
अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सितारे साल में 2-3 फिल्में लेकर आते हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बाद अजय देवगन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के साथ वापस आए। रकुल प्रीत सिंह के साथ उनकी यह फिल्म 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे के मौके पर रिलीज हुई थी। 135 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को शुरुआती सफलता तो नहीं मिली, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म ने बाद में पकड़ बनाई। मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई।
सोमवार को लगभग 4.5 करोड़ रुपये कमाने के बाद, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया था, जिससे लग रहा था कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी। लेकिन मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। सूत्रों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 2.73 करोड़ रुपये कमाए। यह शुरुआती कलेक्शन है, और सुबह तक इसमें बदलाव हो सकता है।
‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है, और फिल्म ने अभी तक लगभग 46.98 करोड़ रुपये कमाए हैं। अगर वर्किंग डेज पर फिल्म इसी गति से चलती रही, तो यह 135 करोड़ रुपये का बजट निकालना तो दूर, इस साल 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। जिससे फिल्म को फ्लॉप घोषित किया जा सकता है।
फिल्म के भविष्य पर अब सवालिया निशान लग गया है।
