0

दहेज में कार न मिलने पर हैवानियत: एक साल की बच्ची समेत विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 6 पर FIR दर्ज

By Dec 10, 2025

उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के साकीपुर निवासी अवनीश लोधे से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति अवनीश और उसके ससुराल वाले कार की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। जब उसके पिता ने गरीबी के कारण कार देने में असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया।

पीड़िता के अनुसार, 18 सितंबर की शाम को पति समेत ससुराल के छह लोगों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे उसकी मासूम एक वर्षीय बेटी डॉली के साथ घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। बेबस सुनीता तब से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति अवनीश समेत छह नामजद आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें