क्रू की सुरक्षा दांव पर? DGCA ने एयरलाइन के दबाव में वापस लिए आराम के नियम, इंडिगो को मिली ‘राहत’
नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन कंपनियों के दबाव के बाद फ्लाइट क्रू (पायलट और केबिन क्रू) के लिए लागू किए गए साप्ताहिक अवकाश और ड्यूटी रोस्टर में अधिक आराम के समय से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। यह फैसला एयरलाइन कंपनियों के परिचालन में आ रही बाधाओं और लगातार उड़ानों के रद होने के बाद लिया गया है।
DGCA ने नियम वापस लेने के साथ ही इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों में अस्थायी छूट दी है, जिसमें मुख्य रूप से रात की ड्यूटी और आराम संबंधी नियम शामिल हैं। DGCA का कहना है कि यह छूट उड़ानों में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दी गई है, हालांकि परिचालन पूरी तरह से सामान्य होने में 10 फरवरी 2026 तक का समय लग सकता है।
DGCA के इस कदम से फ्लाइट क्रू मेंबर्स में निराशा है। क्रू का मानना है कि यह फैसला उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ समझौता है, क्योंकि इन नियमों का उद्देश्य क्रू को उड़ान से पहले पर्याप्त आराम देना था। इंडिगो के एक सीनियर पायलट के अनुसार, यह पूरा परिचालन संकट जानबूझकर बनाया गया था। कंपनियों ने ऐसा इसलिए किया ताकि FDTL के नियमों में राहत प्राप्त कर सकें।
DGCA ने पहले दिशानिर्देश जारी किए थे जिसके तहत नाइट शिफ्ट (रात्रि ड्यूटी) को छह दिन से घटाकर दो दिन कर दिया गया था। क्रू मेंबर्स को सप्ताह में पर्याप्त आराम का समय मिलना अनिवार्य था और दैनिक उड़ान के घंटे भी आठ घंटे तक सीमित किए गए थे। इन नियमों में यह भी शामिल था कि थकान के कारण लिया गया अवकाश, सामान्य आकस्मिक या चिकित्सा अवकाश में नहीं गिना जाएगा, जिससे क्रू थकान की रिपोर्ट करने में संकोच न करे।
DGCA ने नियम वापस लेने का कारण एयरलाइंस से मिले आवेदन और उड़ानों में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता को बताया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के नाम पर, DGCA को एयरलाइन कंपनियों के दबाव में झुकना पड़ा, जिससे फ्लाइट क्रू के आराम के अधिकार और सुरक्षित उड़ान के मानकों पर एक प्रश्नचिह्न लग गया है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
