0

अलीगढ़ में नशे के कारोबार पर नकेल: कोडीन सिरप बेचने वाली 18 फर्मों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

By Dec 9, 2025

डायएथिलीन ग्लाइकोल युक्त कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बाद अब कोडीन युक्त सिरप के नाम पर बढ़ते नशे के कारोबार पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश सरकार ने कोडीन युक्त सिरप की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। अलीगढ़ में ऐसी सिरप का लाइसेंस रखने वाली 18 फर्में औषधि विभाग की निगरानी में हैं। हाल ही में छह फर्मों पर छापेमारी की गई, जहां से संदेह के आधार पर 10 से अधिक सिरप और दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोडीन युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल नशे में खूब होता रहा है, जिसके कारण इसकी बिक्री काफी बढ़ गई। शासन ने पहले बिना डाक्टर की सलाह के कोडीन युक्त कफ सिरप या अन्य दवा बेचने पर रोक लगाई, जिसका कोई असर नहीं पड़ा। ऐसे में पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में काफी संख्या में ऐसी फर्मों के कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने के लाइसेंस निरस्त कर दिए।

जनपद में 18 फर्मों के पास कोडीन युक्त सिरप बेचने का लाइसेंस था, जो अलीगढ़ समेत आसपास के जनपदों तक में सिरप सप्लाई करती थीं। इन फर्मों को जारी लाइसेंस औषधि विभाग ने 24 जनवरी 2024 को निरस्त कर दिए। फर्मों के लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में कोेडीन युक्त सिरप की बिक्री होेती रही, जिस पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया।

औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि आयुक्त की अोर से 18 फर्मों की सूची प्राप्त हुई, जिनके लाइसेंस (कफ सिरप बिक्री, भंडारण) निरस्त हो चुके हैं। इन पर लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी कफ सिरप बेचने का शक है। अत: इन फर्मों की जांच शुरू कर दी है। छह फर्मों की जांच में कोडीन युक्त सिरप का कोई स्टाक नहीं मिला, मगर कुछ अन्य कफ सिरप मिले हैं, जिन्हें कोडीन या डाएथिलीन ग्लाइकाल होे सकता है। जनपद में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

AMU में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे संस्थान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने सत्र 2025-2026 के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों, जिनमें मल्लापुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र शामिल हैं, में 28 दिसंबर...
By Dec 9, 2025

अधिकार खत्म होने के बाद भी पालिका ने जारी किए 41 बिल्डिंगों के नक्शे, 1.14 करोड़ की राजस्व हानि

खैर नगर पालिका परिषद ने अधिकार समाप्त होने के बाद भी 41 भवन (मकान-दुकानों) के नक्शे स्वीकृत कर दिए। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की जांच में इसका पर्दाफाश हुआ है। जांच में पता चला है...
By Dec 9, 2025

अलीगढ़ में ठेकेदार से 20 हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार, वीडियो बनाने का किया था दावा

अलीगढ़ में नगर निगम के एक ठेकेदार के साथ हुई मारपीट और रंगदारी मांगने की घटना ने सनसनी फैला दी है। बाइक सवार युवकों ने ठेकेदार को न केवल पीटा बल्कि उसका वीडियो भी बना...
By Dec 9, 2025

साझा करें