0

गौकशी का आरोपी अजीम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Dec 9, 2025

टांडा में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी अजीम को गिरफ्तार किया। रामपुर की ओर से आ रहे अजीम को रोकने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद किए। अजीम पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

संवाद सहयोगी, जागरण. टांडा। पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ मे गौकशी के शातिर आरोपित अजीम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि गौकशी का आरोपित रामपुर की ओर से बाइक से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर की काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से आए संदिग्ध को रोका। इसपर बदमाश ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलने से गिर गया।

बाइक से गिरने पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव सिरसखेड़ा निवासी अजीम के बाएं पैर में गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ में सिपाही सोहित भी घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपित से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व दो ज़िन्दा कारतूस, बिना नम्बर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, गौवंशीय पशुओं को बांधने व काटने के उपकरण (कुल्हाड़ी, तीन छुरियां लकड़ी की खोडी, रस्सी के टुकड़े) बरामद हुए।

आरोपी अजीम ने गौकशी व अन्य अपराधों में पहले भी जेल जाने की बात कबूली। बताया कि वह बाइक को पशुओं के मीट को ले जाने के लिए प्रयोग करता है। पुलिस ने आरोपित अजीम के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट आदि में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपित अजीम के खिलाफ थाना मूंढापांडे में पशु क्रूरता, सीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, हेमराज सिंह, हैड कांस्टेबल नवनीत, कांस्टेबल, मंजीत, सौरभ कुमार, सोहित कुमार आदि शामिल रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सेना पर विवादित बयान मामले में आजम खां की किस्मत का फैसला 11 दिसंबर को, कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

रामपुर में, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के खिलाफ सेना पर विवादित टिप्पणी के मामले में बहस पूरी हो गई है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना द्वारा 2017 में दर्ज कराए गए इस मामले में,...
By Dec 9, 2025

रामपुर में दहशत: सड़क पर घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में खौफ का माहौल

रामपुर में एक तेंदुए का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग को सूचित कर...
By Dec 9, 2025

साझा करें