0

गाय शेड घोटाला: लोहरदगा में बिचौलिए ने शौचालय बनाकर डकार लिए लाखों रुपये, लाभुक को नहीं पता योजना क्या है

By Dec 10, 2025

लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में मनरेगा के तहत बन रहे गाय शेड इस समय चर्चा में हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पशुपालन के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रखंड में कुल 132 गाय शेड स्वीकृत किए गए, जिनमें सरकारी रिकार्ड के अनुसार नौ योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

लेकिन जिस तरह का क्रियान्वयन सामने आया है, वह सरकारी राशि की लूट और लापरवाही की ओर इशारा करता है। प्रत्येक लाभुक को लगभग एक लाख चालीस हजार रुपये की लागत से शेड निर्माण की स्वीकृति मिली है, लेकिन अधिकांश स्थानों का वास्तविक हालात कुछ और ही कहानी बयान करते हैं। कहीं गाय शेड की जगह शौचालय बना दिया गया है, तो कहीं खेत में एक साधारण एस्बेस्टस डालकर काम पूरा दिखा दिया गया।

यही नहीं, कई लाभुकों के पास गाय तक नहीं है, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दे दिया गया। भंडरा प्रखंड के भौरो मंलग टोली की पूनम उरांव के घर पर एक शौचालय बना दिया गया है, जिसे सरकारी कागजों में गाय शेड बताया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि घर वालों को यह पता तक नहीं है कि उन्हें योजना क्यों दी गई या क्या इसके तहत उन्हें गाय भी मिलनी थी। स्पष्ट रूप से योजना के गलत क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर निगरानी की कमी इसमें दिखती है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें