0

अयोध्या में सरयू पर ‘नई दुनिया’ का निर्माण, 4200 मीटर लंबा पुल जोड़ेगा तीन जिले, जानिए क्या है खास

By Dec 15, 2025

अयोध्या में सरयू नदी पर सरायराशी माझा से बस्ती जिले के माझा तक बनने वाले 4200 मीटर लंबे रिंग रोड के पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब एक किमी लंबाई में पिलर निर्माण शुरू हो चुका है। इसी के ठीक बगल सरयू नदी बह रही है।

67 किमी लंबाई में बनने वाले इस रिंग रोड की अनुमानित लागत ढाई हजार करोड़ रुपये है। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने 2027 के अंत तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा है। यह रिंग रोड अयोध्या, बस्ती और गोंडा जिलों को एक-दूसरे से जोड़ेगा, जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव घटेगा। यह अयोध्या-लखनऊ-गोरखपुर, अयोध्या-रायबरेली, अयोध्या-प्रयागराज और अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे को भी जोड़ेगा।

निर्माण स्थल पर पांच मीटर ऊंचाई में मिट्टी की पटाई हो रही है, जिससे रमपुरवा व आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चकरोड के पास अगर दूसरा अंडरपास नहीं बनाया गया तो उन्हें खेत में पहुंचने के लिए दो किमी का लंबा चक्कर काटना होगा।

इसके अलावा, डंपरों के लगातार आवागमन से आसपास के गावों में धूल उड़ने की समस्या गंभीर हो गई है। निर्माण एजेंसी धूल उड़ने से बचाने के लिए पानी का छिड़काव तक नहीं करा रही है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत की सुनवाई न होने से वे परेशान हैं।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

साझा करें