नोएडा-गाजियाबाद में शीतलहर का प्रकोप, 1 जनवरी तक सभी School closed; जानें पूरा आदेश
By
Dec 28, 2025
नोएडा और गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 1 जनवरी तक बंद रहेंगे।
गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
