फिरोजाबाद में ठंड का कहर, कोहरे से थमी रफ्तार; गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
फिरोजाबाद में ठंड अब अपने रंग में आने लगी है। सुबह गलन भरी सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत रहती है, लेकिन शाम ढलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ जाती है। इससे गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। हाईवे और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सुबह कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गलन बढ़ने के साथ घना कोहरा छाएगा।
दीपावली के बाद धीरे-धीरे मौसम सर्द होने लगा था। दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी तेवर दिखाने लगी है। सर्दी बढ़ने के साथ लोग पूरी बांह के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। साथ ही घरों में नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग हो रहा है और रात में रूम हीटर भी जलने लगे हैं। रविवार को सुबह कोहरा छाने से सिक्सलेन, हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से गुजरे। सुभाष तिराहा, सदर बाजार, कोटला रोड, जलेसर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी, दस्ताने, पजामी की खरीदारी करते दिखे।
मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और सांस फूलने के 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन अनुराधा सिंह ने सलाह दी है कि सर्दी से बचाव के लिए लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। पानी अधिक पिएं, संभव हो तो हल्का गुनगुना पानी पिएं। खाने में हरी सब्जी और फल का सेवन करें।
फिरोजाबाद: अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
नौकरी पर जा रहे बिहार के युवक को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी घायल
फिरोजाबाद में अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो भाइयों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग घायल
अवैध प्लाटिंग का सपना दिखाकर ठगी, 30 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर; टूंडला में बड़ी कार्रवाई
