‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने जाखड़ के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी 350 करोड़ रुपये में बेची गई थी। पन्नू ने पूछा कि जब जाखड़ खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, तो उन्हें यह सब पता था, फिर भी उन्होंने उस समय चुप्पी क्यों साधे रखी?
पन्नू ने तंज कसते हुए कहा कि जाखड़ साहब कह रहे हैं कि उन्हें कहीं से पता लगा था, लेकिन वे अभी भी स्पष्ट नहीं कर रहे कि उस समय वे खुद कांग्रेस के प्रधान थे। उन्हें सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं थी, उन्हें सीधे तौर पर पता था कि साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये में कुर्सी बिकी थी। इसीलिए वे इतने विश्वास के साथ यह बात कह रहे हैं। पन्नू ने सीधा सवाल करते हुए कहा कि जाखड़ साहब स्पष्ट करें कि क्या प्रधान होते हुए उन्हें यह सब पता था? क्या इसीलिए उनकी बारी नहीं आई क्योंकि उस समय साढ़े तीन सौ करोड़ में कुर्सी बिकी थी?
पन्नू ने नवजोत कौर सिद्धू के हालिया बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए 500 करोड़ रुपये नहीं हैं। आप नेता ने दोनों बयानों को जोड़ते हुए कहा कि आज महंगाई के चलते उसका रेट बढ़कर 500 करोड़ हो गया है। पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब किसी पार्टी में साढ़े तीन सौ करोड़ या 500 करोड़ रुपये देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी बिकेगी, तो वह भ्रष्टाचार की गहरी नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब की जनता ने कांग्रेस पर दोबारा भरोसा किया, तो इसका मतलब यह होगा कि 500 करोड़ देकर मुख्यमंत्री बना व्यक्ति आगे न जाने कितने शून्य और लगाएगा।
4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये
दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर
मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस
IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा
बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी
हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती
इंडिगो के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, चंडीगढ़-बेंगलुरु रूट पर किराया 65 हजार पार
