सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा आरोप: ‘अलीगढ़-मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटरों की भरमार, साइलेंट तरीके से कर रहे काम’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष साइलेंट रूप से काम कर रहा है और फर्जी वोटरों को बढ़ावा दे रहा है। सीएम ने विशेष रूप से अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर का जिक्र किया, जहां उन्होंने फर्जी वोटरों की सबसे ज्यादा संख्या होने की आशंका जताई। उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की भी चेतावनी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर तक पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अपात्र या मृतक व्यक्तियों के नाम सूची से तत्काल हटाने की सख्त चेतावनी दी।
सीएम योगी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के नाम सूची में बने रहना, जो गांव में निवास नहीं करते या जिनका देहांत हो चुका है, चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्याय है।
मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विवाह समारोहों जैसे निजी कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व के लिए अन्य लोगों को भेजा जाए और स्वयं एसआईआर अभियान में अधिक समय दिया जाए। उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा, अलीगढ़ पुलिस ने बुकी को दबोचा, लाखों की नकदी जब्त
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, आज इन रास्तों पर नहीं चलेंगी बसें
अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर का भौकाल खत्म, पुलिस ने कान पकड़वाकर पूरे शहर में घुमाया
