0

सहारनपुर दौरे पर CM योगी, अधिकारियों के साथ करेंगे बड़ी बैठक; विकास कार्यों की होगी समीक्षा

By Dec 10, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक पर केंद्रित है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के कोटद्वार से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 3:30 बजे रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे सहारनपुर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे सर्किट हाउस जाएंगे, जहां शाम 4:10 बजे से 5:10 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5:10 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे, जहां उनका अमौसी एयरपोर्ट पर शाम 6:35 बजे पहुंचना निर्धारित है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: ‘भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर काट रहे वोट, बुलडोजर वाले सिरप से डर रहे हैं’

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में तीन शादी समारोह में शिरकत करने के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा व चुनाव आयोग मिलकर एसआइआर...
By Dec 10, 2025

साझा करें