0

बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी

By Dec 10, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंह सैनी ने राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने की मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम सैनी, जो वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे हैं, आगामी बजट की तैयारियों के बीच चालू वित्त वर्ष की घोषणाओं की गहन समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में एक बड़ी बैठक आयोजित की। इस बैठक में राजस्व, गृह, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी स्थानीय निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। सीएम ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट मांगी और अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

सूत्रों के अनुसार, समीक्षा के दौरान विकास एवं पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकाय विभागों का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक पाया गया। मुख्यमंत्री ने इन विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करके अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यह भी तय किया है कि अब हर मंगलवार को मंत्रियों और विधायकों के साथ नियमित बैठकें होंगी, ताकि उनके क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत

चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के चार साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरू से ही प्रोफेसर पर शक था। यह गिरफ्तारी फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक परीक्षण,...
By Dec 10, 2025

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

हरियाणा में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इसके अगले चरण की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। अगले चरण में अब हरियाणा कर्मचारी...
By Dec 10, 2025

‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने जाखड़ के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने...
By Dec 10, 2025

दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर

चंडीगढ़ के दड़वा गांव में एक व्यक्ति से मोबाइल और पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता भीम ने बताया कि जब वह दड़वा गांव की मस्जिद के...
By Dec 10, 2025

मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस

पंजाब की जनता ने दशकों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जनता के पैसे की बर्बादी का दर्द सहा है। अकाली दल और कांग्रेस के पुराने मुख्यमंत्रियों ने सरकारी खजाने को अपनी निजी संपत्ति समझा, जहां विदेश...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा

इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद होने पर यात्रियों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब सरकार सिविल एविएशन सचिव सोनाली गिरी ने की,...
By Dec 10, 2025

हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य के पुलिस बल में महिला पुलिस बल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया...
By Dec 10, 2025

इंडिगो के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, चंडीगढ़-बेंगलुरु रूट पर किराया 65 हजार पार

इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। क्योंकि अन्य एअरलाइंस ने किराया कई गुना बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़–बेंगलुरू रूट पर एक तरफ का किराया 65000 रुपये तक...
By Dec 10, 2025

साझा करें