छटीकरा अंडरपास पर रोजाना जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे 19 पर छटीकरा अंडरपास एवं सर्विस रोड पर प्रतिदिन यातायात जाम का गंभीर रूप धारण कर लेता है। बिन बरसात ही जलभराव की समस्या यहां आम बात है, जिससे संकरे रास्ते में वाहनों की दूसरी लेन में घुसपैठ ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर देती है। इस कारण रोजाना वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना की ओर आने-जाने वाले हजारों भक्तों, ग्रामीणों, स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दिनभर हजारों वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और यातायात पुलिस की ओर से इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। न तो अंडरपास और सर्विस रोड के आसपास जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार किया गया है और न ही ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जलभराव की समस्या सीधे तौर पर एनएचएआई के दायरे में आती है। बावजूद इसके, ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने और सर्विस रोड की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस उपेक्षा के चलते जाम की समस्या दिनों-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि अक्सर जाम में फंसी एम्बुलेंस भी समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। यह स्थिति आम यात्रियों के लिए भी अत्यंत चिंताजनक है, जिन्हें हर रोज इस जाम से जूझना पड़ता है।
ताजमहल सहित सभी स्मारक 19 नवंबर को निःशुल्क, विश्व धरोहर सप्ताह का भव्य शुभारंभ
नशा मुक्त भारत अभियान: अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लिया संकल्प
आगरा: बाराती हत्याकांड में ग्रामीणों का हंगामा, MLC पर बचाने का आरोप
विश्वविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, जांच शुरू
बेटे की हत्या: नशेड़ी पिता को आजीवन कारावास, 55 हजार का जुर्माना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी: शिवहर के 4 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
खेल-खेल में मासूम की मौत, पानी भरी बाल्टी बनी काल
जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर महिला ने डीएम कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
