0

नौकरी के नाम पर धोखा! भारतीय युवाओं को विदेश में बंधक बना रहे गिरोह, MEA ने दी चेतावनी

By Dec 9, 2025

जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। हाल ही में हरियाणा पुलिस भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग से म्यांमार में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे गए तकरीबन चार दर्जन युवाओं को स्वदेश लाने में सफल रही। सूचना है कि सिर्फ हरियाणा व पंजाब से पांच से दस हजार युवकों को नौकरी देने के नाम पर सिर्फ म्यांमार में बंधक बनाकर रखा गया है। इसी बीच, तमिलनाडु पुलिस ने इसी तरह के एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो खाड़ी क्षेत्र के देशों में नौकरी देने के नाम पर भारतीय युवकों को थाइलैंड ले जाती है।

पिछले एक वर्ष में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कई बार इस मुद्दे पर चिंता जताई है और सतर्कता बरतने की सलाह दी। फिर भी सैकड़ों युवा ठगी के जाल में फंसकर साइबर फ्राड केंद्रों में कैद हो रहे हैं। हजारों भारतीयों को स्वदेश सुरिक्षत लाने के बावजूद जानकारों का कहना है कि जिस तरह का समन्वय भारतीय एजेंसियों के बीच चाहिए, उसका अभाव है।

भारतीय युवाओं को निशाना बनाने वाले गिरोहों के तार थाइलैंड से जुड़े हैं। यह बात पहले भी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने थाइलैंड के सामने उठाया है और माना जा रहा है कि सोमवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर और थाइलैंड के विदेश मंत्री सिहासाक फौंगकेटक्यू के बीच होने वाली बैठक में भी यह मुद्दा उठा है।

विदेश मंत्रालय की मदद से ईरान से लेकर म्यांमार तक में युवाओं को बचाने को लेकर जो आपरेशन चलाए गए, उन सभी में थाइलैंड स्थित गिरोहों का हाथ सामने आया है। खास तौर पर स्थानीय स्तर पर गिरोहों पर नकेल करने में पुलिस बल असफल रही है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जांच एजेंसियों के साथ समन्वय करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि अभी केंद्र व राज्यों की एजेंसियों के बीच एक बेहतर नेटवर्किंग की बात हो रही है। उससे फर्क पड़ेगा।

लेकिन अभी इन अंतरराष्ट्रीय गिरोहों को पार करना मुश्किल लग रहा है। जिस स्तर पर इनके नेटवर्क का पता चल रहा है, वह बताता है कि ये ना सिर्फ अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि इन्होंने कई देशों की एजेंसियों के लोगों को भी अपने पक्ष में कर रखा है। विदेशों में नौकरी दिलाने वाले इन सिंडिकेट के निशाने पर अमूमन ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार होते हैं। भारतीय एजेंट दुबई-बैंकाक के दलालों और म्यांमार-थाईलैंड बार्डर के आ‌र्म्ड ग्रुप्स के साथ मिलकर काम करते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें