अवैध प्लाटिंग का सपना दिखाकर ठगी, 30 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर; टूंडला में बड़ी कार्रवाई
फिरोजाबाद के टूंडला में बन्ना रोड पर 30 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने बुधवार दोपहर पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसमें कार्यालय, सड़क और बाउंड्री वाल शामिल थे।
प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल तेजी से फैल रहा है। कॉलोनाइजर लोगों को महंगे रेट पर प्लॉट बेचकर गायब हो जाते हैं। इन कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होती हैं, जिससे मकान बनाकर रहने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विप्रा सचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि टूंडला में बन्ना रोड पर कॉलोनाइजरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए 30 बीघा भूमि पर कच्ची सड़क डालकर प्लाटिंग की जा रही थी। नोटिस जारी करने के बाद भी नक्शा पास नहीं कराया गया। विप्रा उपाध्यक्ष ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके विरुद्ध कॉलोनाइजर ने मंडलायुक्त न्यायालय में वाद दायर किया था, जो खारिज होने के बाद पुलिस फोर्स के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। विप्रा सचिव ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
फिरोजाबाद: अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
फिरोजाबाद में ठंड का कहर, कोहरे से थमी रफ्तार; गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
नौकरी पर जा रहे बिहार के युवक को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी घायल
फिरोजाबाद में अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो भाइयों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग घायल
