0

चूने से पनीर बनाने वाली डेयरी पर 90 हजार का जुर्माना, मिलावट का भंडाफोड़

By Nov 18, 2025

मथुरा के बरसाना क्षेत्र में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। गांव हाथिया स्थित भोला डेयरी पर चूने, रिफाइंड पामोलीन तेल और एक अज्ञात सफेद घोल का इस्तेमाल कर पनीर बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। इस गंभीर मिलावट के चलते अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने डेयरी संचालक चरन सिंह पर कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, जुलाई माह में खाद्य सुरक्षा विभाग को इस डेयरी से मिलावटी पनीर बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने डेयरी पर छापा मारा और पनीर बनाने में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड पामोलीन तेल, चूने और सफेद घोल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए आगरा स्थित खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे थे।

हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में इन तीनों तत्वों से पनीर बनाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद, न्याय निर्णायक अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने डेयरी संचालक चरन सिंह पर प्रत्येक मिलावटी तत्व के लिए 30-30 हजार रुपये के हिसाब से कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। आदेश में कहा गया है कि जुर्माने की यह राशि एक महीने के भीतर जमा करनी होगी, अन्यथा इसे भू-राजस्व की तरह वसूल किया जाएगा।

इस कार्रवाई में मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है, ताकि वह बाजार में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न कर सके। यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सालगों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, रोडवेज बसों के संचालन पर असर

शादियों के सीजन के शुरू होते ही रोडवेज की बसों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शहर के बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो...
By Nov 18, 2025

गेट बंद कॉलोनी में सेंध: बंद फ्लैट का ताला तोड़ लाखों की चोरी

मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र में स्थित श्री राधा विंटेज कॉलोनी में एक बार फिर चोरों ने अपनी दस्तक दी है। कॉलोनी के गेट बंद होने के बावजूद चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला...
By Nov 18, 2025

मथुरा में डेंगू का कहर जारी, पांच वर्षीय बालिका पॉजिटिव

मथुरा जनपद में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर एक नए डेंगू पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है, जिसने स्वास्थ्य महकमे की...
By Nov 18, 2025

मथुरा जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोचा, दो मोबाइल बरामद

मथुरा। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर जीआरपी ने सुरक्षा का अहसास कराया है। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में...
By Nov 18, 2025

मथुरा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ली मंगलायतन विवि के दो छात्रों की जान

सोमवार की सुबह मथुरा रोड पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में मंगलायतन विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल के दो छात्रों की असमय मृत्यु हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर...
By Nov 18, 2025

यमुना प्राधिकरण में मथुरा के 12 गांव शामिल, बनेगी राया हेरिटेज सिटी

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे राया में एक भव्य हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी, जो वृंदावन और मथुरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मथुरा जिले के 12 गांवों को शामिल...
By Nov 18, 2025

साझा करें