चरखी दादरी: कंप्यूटर सीखने गई छात्रा हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
By
Dec 9, 2025
चरखी दादरी शहर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आई एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता छात्रा के स्वजनों ने सदर पुलिस थाना पहुंचकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर का कोर्स करती है। वह हर रोज की तरह कंप्यूटर सीखने के लिए आई थी, लेकिन वह कक्षा पूरी करने के बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश कर ली, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति पर उसकी बेटी को कहीं छिपाने का शक जाहिर करते हुए उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
