65 करोड़ के FD घोटाले में CBI raid, कानपुर-दिल्ली समेत कई शहरों में छापेमारी शुरू
वन निगम के 65 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा के कर्मचारियों पर फर्जी FD बनाकर राशि हड़पने का आरोप है। सीबीआई ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है और कानपुर, गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस मामले में दो आरोपियों की तलाश जारी है, जिन पर फर्जी दस्तावेज से खाते खोलने का आरोप है।
सीबीआई ने वन निगम के एमडी अरविंद कुमार की शिकायत पर दस्तावेज जांचे तो कई गड़बड़ियां मिलीं। इसके बाद सीबीआई लखनऊ ने केस दर्ज किया और तीन टीमों ने जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में सीबीआई ने कानपुर और गाजियाबाद में पहले तीन घंटे तक छापेमारी की। शक के दायरे में आए आरोपियों के ठिकानों पर लोगों से पूछताछ की गई और कई दस्तावेज-लैपटॉप कब्जे में लिए गए। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, फर्जी खाता खुलवाकर राशि हड़पने में दीपक और मनीष नाम के दो युवकों का नाम सामने आया है।
इस बीच, लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शंकुतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित शाखा में भी करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां 60 से अधिक ग्राहकों के साथ 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पुलिस ने राम सिंह यादव समेत 24 खाताधारकों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बैंक मित्र शिवा राव और 2020 से तैनात शाखा प्रबंधकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये ठगी की है।
सलेमपुर पतौरा निवासी दूध कारोबारी राम सिंह ने बताया कि शिवा राव ने उनके खाते में पड़े 18 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की थी। इसमें दस लाख की फर्जी एफडी बना दी गई, जबकि आठ लाख साठ हजार की रकम निकाल ली गई। ठगी के शिकार हुए ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर हंगामा किया और तालाबंदी कर दी। पुलिस ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि जिनके भी पैसे गायब हुए हैं, वह तहरीर दे सकते हैं।
कानपुर में Mauni Amavasya पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर लगी भीड़
मौनी अमावस्या पर कानपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Kanpur News: तलाक के बाद पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील वीडियो, मांगी 10 लाख की रंगदारी
यूपी में भीषण सर्दी और कोहरे से कोहरे हाहाकार, 20 लोगों की मौत; कब मिलेगी राहत? (UP cold wave news)
मणिकर्णिका घाट विवाद पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले- UP politics news में झूठ बोल रही सरकार
IND vs NZ ODI Series: भारत में पहली बार सीरीज जीतकर कप्तान ब्रेसवेल ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे मिली जीत
कानपुर के कल्याणपुर में चोरी, साइकिल सवार ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
लखनऊ में भीषण Road Accident, इलाज के दौरान किसान की मौत
