0

बाईपास निर्माण विवाद सुलझा: रैयतों को मिलेगा उचित मुआवजा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

By Dec 9, 2025

बांका जिले के कटोरिया में एनएच-333 ए बाईपास निर्माण कार्य को लेकर रैयतों और प्रशासन के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया था। रैयतों ने 22 नवंबर को निर्माण स्थल पर हंगामा किया था, क्योंकि उनका आरोप था कि बिना मुआवजा दिए ही कार्य शुरू कर दिया गया था। रैयतों ने स्पष्ट किया था कि वे सड़क निर्माण के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पहले उन्हें उचित मुआवजा और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

इस विवाद के बाद सोमवार को एडीएम अजीत कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित रैयतों की सभी आपत्तियों और मुआवजा संबंधी सवालों को ध्यान से सुना। एडीएम ने रैयतों को आश्वासन दिया कि जिनकी जमीन सड़क निर्माण में जा रही है, उनके दावों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विवाद को सुलझाने के लिए एडीएम ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में विशेष शिविर लगाने की घोषणा की। इस शिविर में एनएचएआई के अभियंता और अमीन मौजूद रहेंगे। प्रभावित रैयतों को अपने सभी कागजात लेकर शिविर में पहुंचने को कहा गया है। कागजात की जांच के बाद अंचल अमीन जमीन की मापी करेंगे और रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर रैयतों को नोटिस जारी की जाएगी।

एडीएम ने उन लोगों को भी सलाह दी जिनकी जमीन ब्कास्त है, कि वे रैयतीकरण के लिए डीसीएलआर कोर्ट में अपील कर सकते हैं। इस दौरान डीसीएलआर, एसडीएम राज कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी और एनएचएआईए के अधिकारी भी मौजूद थे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें