0

‘अभिषेक और आराध्या के साथ व्यस्त हूं…’ ऐश्वर्या राय ने बताया क्यों नहीं महसूस होती असुरक्षा

By Dec 10, 2025

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत की, जहां उन्होंने हॉलीवुड सेंसेशन डकोटा जॉनसन के साथ भी बातचीत की। इस इवेंट में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचा।

जेद्दा में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऐश्वर्या का ओपनिंग डे सेशन था, जहां उन्होंने अभिनय की कला और अपने करियर के बारे में बात की। ऐश्वर्या ने बताया कि वह प्रोजेक्ट चुनते समय बिल्कुल भी असुरक्षित महसूस नहीं करतीं, क्योंकि वह स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ स्क्रिप्ट चुनती हैं।

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन ने मदरहुड पर बात करते हुए कहा, “मैं आराध्या की देखभाल और अभिषेक के साथ रहने में इतनी व्यस्त रहती हूं कि अगर मैं कोई फिल्म साइन नहीं करती, तो मुझे कोई असुरक्षा महसूस नहीं होती। असुरक्षा की भावना कभी भी मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत नहीं रही है।”

इवेंट के एक वायरल वीडियो में, ऐश्वर्या ने आगे कहा, “मैं इन्सिक्योर फील नहीं करती। मुझे लगता है कि यह मेरे व्यक्तित्व का एक बहुत ही वास्तविक पहलू है। असुरक्षा की भावना कभी भी प्रेरक शक्ति नहीं रही है, जिसे आस-पास की कई आवाजें आपके दिमाग में घुसाने की कोशिश कर सकती हैं और कभी-कभी विकल्पों को प्रेरित कर सकती हैं। यह ऐसा कुछ है जो मेरे साथ कभी नहीं रहा। इसको लेकर मैं बहुत क्लियर हूं।”

ऐश्वर्या को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन: सेलवन II में देखा गया था। फैंस अब बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ऐश्वर्या राय ने बताया- क्यों रहती हैं इंटरनेट से दूर? ‘धोखा मत दो…’ ऐसी जिंदगी जीना पसंद करती हैं Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय उन सितारों में शुमार हैं जो स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या ने मन के मुताबिक अपनी जिंदगी जीना पसंद किया है। स्टार...
By Dec 10, 2025

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में कृति सेनन का जलवा, डकोटा जॉनसन और एड्रियन ब्रॉडी के साथ दिखीं

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरे इश्क में' के बाद सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। 7 दिसंबर, 2025 को अभिनेत्री को हॉलीवुड सितारों एड्रियन ब्रॉडी, नीना...
By Dec 10, 2025

साझा करें