0

खाकी के नाक के नीचे सेंधमारी! थाने के सामने सराफा दुकान से लाखों के जेवर पार

By Dec 17, 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सिंधौली में थाने के सामने एक सराफा दुकान से लाखों के जेवर चोरी हो गए। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने न सिर्फ सराफा दुकान को निशाना बनाया, बल्कि तीन अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया।

शहर के मुहल्ला गांधीनगर कालोनी बिजलीपुरा निवासी नितिन गुप्ता की सराफा दुकान थाने के सामने स्थित है। मंगलवार रात चोरों ने साइड में लगे शटर का निचला हिस्सा उखाड़ दिया और दुकान में घुस गए। अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 90 ग्राम सोने के जेवर, 5 किलो चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

चोरों ने पास में ही स्थित शोभित की सराफा दुकान का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। उन्होंने एक कपड़े की दुकान और अंग्रेजी शराब की दुकान में भी चोरी करने की कोशिश की। चोरों ने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए ताकि उनकी पहचान न हो सके।

बुधवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में भारी रोष फैल गया। उन्होंने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों का कहना है कि जब इतने सुरक्षित स्थान पर चोरी हो सकती है, तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। सीओ प्रवीण मलिक ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और जल्द ही घटना का राजफाश करने का आश्वासन दिया।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें