0

झारखंड में विद्या भारती स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 15 जनवरी तक करें आवेदन

By Dec 18, 2025

झारखंड में विद्या भारती की ओर से संचालित स्कूलों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होगी। ये स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नाम से राज्य के सभी जिलों में चल रहे हैं। इसके लिए विज्ञापन निकाला गया है। योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

विद्या भारती के प्रांत सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि पीआरटी (प्राइमरी ट्रेंड टीचर) में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कंप्यूटर एवं वाटिका विषय के लिए नियुक्ति होगी। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ डीएलएड या बीएड होना चाहिए।

टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित) में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, इतिहास व भूगोल (अंग्रेजी माध्यम) एवं शारीरिक शिक्षा विषय के लिए योग्य उम्मीदवार की जरूरत है। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड, शारीरिक शिक्षा विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से बीपीएड, कंप्यूटर के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमसीए की डिग्री होना चाहिए।

वहीं पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं कंप्यूटर विषय में शिक्षक की जरूरत है। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बीएड, शारीरिक शिक्षा में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमपीएड, कंप्यूटर के लिए एमसीए होना चाहिए। इसके साथ ही संगीत शिक्षक, कार्यालय प्रमुख और काउंसिलर एंड वेलनेस शिक्षक की भी जरूरत है।

कार्यालय प्रमुख के लिए वाणिज्य में स्नातक होने के साथ ही टैली एवं एमएस आफिस आफिस की जानकारी होना जरूरी है। प्रांत सचिव ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आवश्यकतानुसार कहीं भी जाने में सक्षम अभ्यर्थी ही आवेदन करें। सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 एवं अधिकतम 45 वर्ष होना चाहिए। नियुक्ति के लिए आठ मार्च 2026 को झारखंड के अलग-अलग केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली जाएगी। सफल अभ्यर्थी को पूरे प्रदेश में आवश्यकतानुसार कहीं भी नियोजित किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

झारखंड: पैनम कोल कंपनी अवैध खनन मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई, 999 करोड़ के राजस्व नुकसान का आरोप

झारखंड हाई कोर्ट में पाकुड़ जिले में पैनम कोल कंपनी द्वारा कथित तौर पर किए गए अवैध खनन के मामले की सुनवाई अब 20 दिसंबर को होगी। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस एसएन...
By Dec 18, 2025

झारखंड: समग्र शिक्षा विभाग का लिपिक रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, दुमका ले गई ACB

झारखंड के जामताड़ा में समग्र शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक सौरभ सिन्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह लिपिक जामताड़ा स्थित समग्र शिक्षा विभाग में...
By Dec 18, 2025

रील्स और कंटेंट क्रिएशन की लत से बर्बाद हो रहा भविष्य, युवा हो रहे अवसाद के शिकार

आजकल युवाओं में कंटेंट क्रिएशन का शौक एक लत बनता जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर बुरा असर पड़ रहा है। वे मानसिक तनाव और वास्तविक जीवन से दूरी का अनुभव कर...
By Amit Sagar Dec 18, 2025

साझा करें