0

बटाला में पुरानी रंजिश के चलते चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; अमृतसर रेफर

By Dec 10, 2025

बटाला के पास गांव कोटला मूसा में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र जोगिंदर निवासी कोटला मूसा के रूप में हुई है।

घायल राजा ने बताया कि उसका भाई चड्ढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना में काम करता है। गत शाम जब वह अपने भाई को बटाला से वापस गांव ला रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। राजा ने बताया कि जब उसने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे तुरंत सिविल अस्पताल बटाला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। थाना कादियां के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस मुताबिक बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बटाला: शादी समारोह में लाखों की चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

बटाला के घसीटपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब एक चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। किरपाल सिंह निवासी बल थाना...
By Dec 10, 2025

साझा करें