0

गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज

By Dec 9, 2025

गोरखपुर में शादियों का माहौल सबरंग से सराबोर है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शादियों में रचनात्मकता के रंग खिल रहे हैं, जिससे उत्सव और भी यादगार बन रहे हैं। मंडप की सजावट से लेकर मेहमानों के स्वागत तक, हर चीज में नवीनता और कलात्मकता का स्पर्श है।

शादी समारोहों को भव्यता देते हैं नियोजन। सौ. इवेंट प्लानर

लग्न का यह मौसम न केवल खुशियों का पर्व है, बल्कि शहर के बदलते, उन्नत होते और समृद्ध सांस्कृतिक परिवेश का उत्सव भी है। शहर में विवाह आयोजन अब आधुनिकता, रचनात्मकता और परंपरा के संगम का शानदार उदाहरण बन चुके हैं। पूल साइड संगीत से लेकर लाइव काउंटर, डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर ताजे फूलों की भव्य सजावट तक, हर कदम पर उत्सव की मौलिकता और नवीनता झलक रही है। अब परिवारों की जगह पूरी जिम्मेदारी इवेंट प्लानर उठा रहे हैं। प्रस्तुत है शादी समारोहों के बदलते परिदृश्य पर अरुण मुन्ना की एक रिपोर्ट : शादियों की शुरूआत हो चुकी है। आयोजनों की हलचल तेज हो गई है। पहले जहां विवाह केवल पारंपरिक रस्मों तक सीमित रहते थे, वहीं अब यह रचनात्मकता, तकनीक, सौंदर्य और संस्कृति का समन्वित उत्सव बन चुका है। सजावट से लेकर भोजन, संगीत, स्थान चयन और अतिथि का सत्कार तक, हर पहलू में नया प्रयोग और भव्यता देखने को मिल रही है। इसलिए न केवल स्थानीय, बल्कि बिहार, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में रहने वाले लोग जहां होटल, बैंक्वेट हाल, क्लब को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं। वहीं इवेंट प्लानर की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनमे माध्यम से शादी समारोहों की भव्यता निखर रही है। वर्तमान में 50 से अधिक इवेंट प्लानर शहर में सक्रिय है।

होटल और इवेंट प्लान से जुड़े एडवोकेट गुणाकेश तिवारी बताते हैं कि विवाह अब केवल एक रस्म नहीं, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गया है। सगाई, हल्दी, संगीत, विवाह और रिसेप्शन, हर कार्यक्रम को विशेष थीम के साथ सजाया जाता है। पारंपरिक लाल-सुनहरे रंग अब फीके पड़ रहे हैं और उनकी जगह पेस्टल टोन हल्के और नरम रंग , मोरक्कन पैटर्न, राजस्थानी राजमहल थीम, बीच स्टाइल, विंटेज डेकोर और फ्लोरल गोल्डन ह्यू फूलों का सुनहरा रंग, जो कई प्रकार के फूलों में पाया जाता है का चलन बढ़ रहा है। होटल अरुशन ग्रैंड के आनर शुभम बथवाल बताते हैं कि सगाई से लेकर विवाह तक की हर रस्म को नए कलात्मक रूप में सजाया जा रहा है। रंगों की थीम, डिजिटल निमंत्रण, ओपन एयर रिसेप्शन और विशेष प्रवेशद्वार आयोजनों को अलग पहचान दे रहे हैं।

उनका कहना है कि भोजन किसी भी शादी की प्रतिष्ठा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। पहले जहां खाने की टेबल पर थालियां परोसी जाती थीं, वहीं अब भोजन को ‘अनुभव’ के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी भी इवेंट कंपनियां उठा रही हैं।

इंवेट कंपनियां इस तरह से कर रही सजावट। सौ. इंवेट प्लानर।

कोर्टयार्ड बाय मैरिएट के संचालन प्रमुख एवं विपणन अधिकारी रितेश कुमार बताते हैं कि इवेंट प्लानर की ओर से 15 लाख से शुरू पैकेज शुरू होकर सुविधाओं के अनुसार कीमत बढ़ती जाती है। वर्तमान में पैकेज बाय आउट का सबसे अधिक चलन है।

इसमें पूलसाइड हल्दी, लेकसाइड, एलिट लान विवाह और बरात की सजावट होती है। इसमें मंच सज्जा,भोजन, मेहमान व्यवस्था, संगीत, कलाकार, डीजे, बैंड, आतिशबाजी और फोटोग्राफी के लिए बड़े आयोजनों का खर्च 50 लाख से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। इवेंट प्लानर मेहमानों के आगमन से विदाई तक सभी कार्य संभाल रहे हैं।

उनका कहना है कि गायक, वादक, लोक कलाकार, सूफी गायन समूह, डांस मंडली और फोक ऑर्केस्ट्रा शादी के आयोजनों में नई जान डाल रहे हैं। फेरों के दौरान बजने वाली विशेष धुनों से लेकर बरात मनोरंजन, आतिशबाजी और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री तक की योजना तैयार करते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल

लापता युवक अंबुज की हत्या का रहस्य उसके दोस्तों के लगातार इनकार और विरोधाभासी बयानों के कारण गहरा गया था। 26 नवंबर को घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो स्वजनों...
By Dec 9, 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे

गोरखपुर में एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने एआई का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसे ब्लैकमेल करके 2.80 लाख रुपये ठग लिए। गोरखनाथ थाना क्षेत्र...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

गोरखपुर में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष का मैदान बन गया जब दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामला सिंघड़िया स्थित एक मैरिज हॉल का है, जहां सोमवार...
By Dec 9, 2025

यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड

नवंबर ने दिसंबर में पड़ने वाली ठंड की नींव तैयार कर दी है। कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान ने इसकी पुष्टि...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रायपुर गांव के पास सोमवार शाम को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी गुलाब साहनी...
By Dec 9, 2025

तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ

एम्स ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दो संगठनों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से तंबाकू नियंत्रण, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में सुधार...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़

गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओपीडी में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण पुरानी व्यवस्था में काफी असुविधा...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर: बुजुर्ग पति को घर से बुलाकर ले गए आरोपी, 5 महीने से लापता; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

गोरखपुर के न्यू शिवपुरी कालोनी में रहने वाली उर्मिला देवी ने अपने पति राजेंद्र यादव के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उर्मिला देवी के अनुसार, 24 दिसंबर 2024 को कृष्णमुरारी, उसकी पत्नी गंगेसरा...
By Dec 9, 2025

साझा करें