0

BSNL सिम कार्ड की बिक्री ठप, ग्राहकों को झटका; जानें क्या है वजह

By Dec 10, 2025

सरकारी क्षेत्र की संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी समस्या सामने आई है। अयोध्या और अंबेडकरनगर जैसे क्षेत्रों में बीएसएनएल के सिम कार्ड की खरीद-बिक्री पर अघोषित रूप से रोक लग गई है। इसका मुख्य कारण सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी है, जिसके चलते उपभोक्ताओं का विवरण और सिम कार्ड का डाटा अपलोड नहीं हो पा रहा है।

इस तकनीकी खराबी के कारण पिछले पांच दिनों से न तो नए सिम की बिक्री हो पा रही है और न ही मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की प्रक्रिया संपन्न हो पा रही है। फ्रैंचाइजी (अधिकृत विक्रेता) के अनुसार, उन्हें ‘संचार आधार’ नामक विभागीय सॉफ्टवेयर पर ग्राहकों का विवरण फीड करना होता है, लेकिन 1 दिसंबर से यह प्रक्रिया ठप पड़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर पुराने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन अपग्रेडेशन में तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। इससे न केवल निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि अधिकृत विक्रेताओं की आय भी प्रभावित हुई है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि समस्या को जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है और शनिवार तक इसके समाधान की संभावना है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अयोध्या में मतदाता सूची सुधार पर BJP का ‘वॉर रूम’ एक्शन, युवा वोटर्स पर फोकस

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भाजपा ने गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। पार्टी कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया गया है, जहां सभी मंडल अध्यक्ष...
By Dec 10, 2025

अयोध्या में 67 किमी रिंग रोड का निर्माण तेज, अंबेडकरनगर हाईवे पर दिखा पहला अंडरपास

अयोध्या में 67 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण तेजी से हो रहा है। अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे पर पहला अंडरपास दिखने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है। यह रिंग रोड अब जमीन पर दिखने...
By Dec 10, 2025

अयोध्या: ध्वंस की स्याह यादों को पीछे छोड़, सृजन का स्वर्णिम कीर्तिमान गढ़ रही रामनगरी

देश की पहली सोलर सिटी... अयोध्या। मेडिकल कालेज। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। अंतरराज्यीय बस अड्डा। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन। लता चौक। चूड़ामणि चौराहा। गुप्तारघाट में नवविकसित बेहद आकर्षक उद्यान। विदेश में होने का एहसास कराता...
By Dec 10, 2025

साझा करें