अलीगढ़ में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, NCC School Khair बना विजेता; जानें Aligarh sports news
अलीगढ़ में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी क्रीड़ा स्थल पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एनसीसी स्कूल के निदेशक चेतन रावत ने किया। इस चैंपियनशिप में एनसीसी स्कूल खैर ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि मदरसा चाचा नेहरू स्कूल उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के दौरान कई भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 40 किलो वर्ग भार में गोविंद, 46 किलो में अक्षम पाठक, 48 किलो में शौर्य, 52 किलो में अरबाज, 54 किलो में वसीम, 57 किलो में उज्जवल शर्मा, 60 किलो में साहिल, 63 किलो में हिमांशु और 75 किलो वर्ग भार में रविकांत ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी प्रशासन से धनराशि प्राप्त होते ही सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।
अलीगढ़ में सड़क और फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार तेज होगी, बजट में विशेष प्रावधान
अलीगढ़ एसएसपी काफिला जाम में फंसा, पुलिसकर्मियों ने संभाला traffic management
अलीगढ़ में Road Accident: सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक, तीन मजदूर गंभीर घायल
धर्म समाज कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, Aligarh sports news में छात्रों और शिक्षकों ने दिखाया दम
अलीगढ़ में संतों का आह्वान: नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ें, राष्ट्र मजबूत करें | Aligarh News
अलीगढ़ में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से बचाव पर कार्यशाला, अज्ञानता और लालच मुख्य कारण
Aligarh news: कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम की तैयारी, 850 अतिरिक्त लाइटें लगेंगी, 1260 सफाईकर्मी तैनात
अलीगढ़ की निशातबाग कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार, लोगों ने लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर (Aligarh news)
