कानपुर देहात में लापता होमगार्ड का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | Kanpur Dehat news
कानपुर देहात में दो दिन से लापता होमगार्ड का शव रविवार को अकबरपुर के रजबहे में पड़ा मिला। होमगार्ड की पहचान 22 वर्षीय मयंक पाल के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर कोतवाली में तैनात था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव का रहने वाला मयंक पाल 2 जनवरी को रूरा थाना क्षेत्र के करिगांव में अपने बुआ के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद से ही वह लापता चल रहा था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर शनिवार को अकबरपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह जगजीवनपुर बंबे में मयंक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मयंक के भाई ने रोते हुए बताया कि उसकी शादी पनकी कानपुर में तय हो गई थी और 4 फरवरी को बारात जानी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन दुश्मनों ने उसकी जान ले ली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अलीगढ़ में किशोरी की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news में जांच शुरू
अलीगढ़ में किशोरी ने की आत्महत्या, सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; Aligarh news
अलीगढ़ में ‘हिन्दू संगम’ के लिए निकली भव्य रथ यात्रा, समाज को जोड़ने का दिया संदेश (Aligarh news)
राज्यमंत्री अजीत सिंह ने किदवई नगर MLA के परिवार को दी सांत्वना, UP politics news
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने किदवई नगर विधायक के परिवार को दी सांत्वना, Kanpur politics news
नेहा राठौर विवाद: Lucknow Police लेगी कानूनी राय, आगे की कार्रवाई पर मंथन
कानपुर में वृद्ध कारोबारी की 26 दिन बाद मौत, बीमारी से परेशान होकर खुद को मारी थी गोली; Kanpur news
लखनऊ में RSS के Hindu conference में समाज की कुरीतियों पर चिंता, एकता का आह्वान
