0

अयोध्या में मतदाता सूची सुधार पर BJP का ‘वॉर रूम’ एक्शन, युवा वोटर्स पर फोकस

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भाजपा ने गहन विशेष पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। पार्टी कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया गया है, जहां सभी मंडल अध्यक्ष दिन भर रहकर अभियान की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य गणना प्रपत्र की प्रक्रिया को तेज करना है।

रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शक्ति केंद्र रानोपाली एवं सआदतगंज के बूथों का भ्रमण किया। उन्होंने शंकरगढ़ बाजार में लगे कैंप में पहुंचकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली और बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर के कई बूथों का निरीक्षण किया। पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने भी विद्याकुंड सहित आसपास के बूथों पर बैठक की और बीएलओ सहित अधिकारियों से बातचीत की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता बनने को तैयार हैं। 16 दिसंबर के बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी। सभी नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक कराने पर विशेष जोर दिया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अयोध्या में 67 किमी रिंग रोड का निर्माण तेज, अंबेडकरनगर हाईवे पर दिखा पहला अंडरपास

अयोध्या में 67 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण तेजी से हो रहा है। अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे पर पहला अंडरपास दिखने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है। यह रिंग रोड अब जमीन पर दिखने...
By Dec 10, 2025

BSNL सिम कार्ड की बिक्री ठप, ग्राहकों को झटका; जानें क्या है वजह

सरकारी क्षेत्र की संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी समस्या सामने आई है। अयोध्या और अंबेडकरनगर जैसे क्षेत्रों में बीएसएनएल के सिम कार्ड की खरीद-बिक्री पर अघोषित रूप...
By Dec 10, 2025

अयोध्या: ध्वंस की स्याह यादों को पीछे छोड़, सृजन का स्वर्णिम कीर्तिमान गढ़ रही रामनगरी

देश की पहली सोलर सिटी... अयोध्या। मेडिकल कालेज। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। अंतरराज्यीय बस अड्डा। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन। लता चौक। चूड़ामणि चौराहा। गुप्तारघाट में नवविकसित बेहद आकर्षक उद्यान। विदेश में होने का एहसास कराता...
By Dec 10, 2025

साझा करें