0

भाजपा का संकल्प अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का उदय: रेणुका सचान

By Apr 5, 2026

कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी का रसूलाबाद विधानसभा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शांति विद्या निकेतन इंटर कॉलेज झींझक में शनिवार को प्रारंभ हो गया। इस प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रेणुका सचान और विधायक पूनम संखवार ने किया।

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य भारत का पुननिर्माण करना, समाज में जन जागरण लाना और इसे एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा के सिद्धांत हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में गहराई से निहित हैं, साथ ही वे आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र में भी अटूट विश्वास रखते हैं। भाजपा का यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय मिले।

समान अवसर और धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता को केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं, बल्कि जीवन के मूल मूल्य के रूप में देखा जाना चाहिए। विधायक पूनम संखवार ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लिए ‘मन की बात’ राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए संदेशों को जमीनी स्तर पर साकार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि इन्हीं विचारों के कारण भाजपा दो सीटों से बढ़कर 303 सीटों तक पहुंची है। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना और राम जन्मभूमि पर मंदिर ट्रस्ट जैसे वादों को पूरा करने का भी उल्लेख किया। ‘एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे’ के नारे को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चरितार्थ किया गया।

कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक बबलू शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, मनोज शुक्ला, राजेश सचान, केपी सिंह, रागिनी भदौरिया, ऋषि सिंह, जीतेंद्र द्विवेदी, चेयरमैन अमित तिवारी सोनू, बाल जी शुक्ला, अंशु तिवारी, शैलेन्द्र पाण्डेय, संतोष प्रताप सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सिद्धांतों और विकास कार्यों से अवगत कराना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी के एजेंडे को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें