0

शशि थरूर के गढ़ में भाजपा का ‘चमत्कार’, कांग्रेस को क्यों लगा बड़ा झटका?

By Dec 14, 2025

केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया है। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने निगम पर जीत हासिल की है। भगवा पार्टी के लिए यह एक अनपेक्षित सफलता है।

भाजपा ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के चुनाव में 101 में से 50 वार्डों में जीत हासिल की। सत्तारूढ़ एलडीएफ केवल 29 और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ 19 सीटों पर सिमट गया, जबकि दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। इसे राजधानी पर पिछले 45 वर्षों से कायम लेफ्ट फ्रंट के दबदबे के खात्मे की शुरुआत माना जा रहा है।

भाजपा की जीत कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर कांग्रेस के सांसद हैं। हाल ही में वे पीएम मोदी की प्रशंसा और कांग्रेस की बड़ी बैठकों से गैरहाजिरी के कारण सुर्खियों में रहे हैं। कांग्रेस ने वैसे पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो वहां यूडीएफ और एलडीएफ के बीच ही मुकाबला हुआ है लेकिन भाजपा ने शहरी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर खतरे की घंटी जरूर बजा दी है।

इस बार राज्य भर में भाजपा 577 वार्डों पर या तो जीती है या बढ़त में है। शहरी क्षेत्रों में उसका अभूतपूर्व उछाल देखा जा रहा है। इसे भाजपा के हाशिए से मुख्यधारा में आने के तौर पर देखा जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

केरल में 45 साल बाद बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पूर्व DGP श्रीलेखा बनेंगी पहली मेयर?

बीजेपी ने केरल में एक ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता हासिल की है। तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में 45 साल के वामपंथी शासन को समाप्त करते हुए, बीजेपी ने सत्ता हासिल की। इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका केरल...
By Dec 14, 2025

साझा करें