PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ‘चायवाला’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की इस हरकत पर करारा पलटवार किया है।
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के एआई वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि पीएम मोदी ओबीसी समुदाय और गरीब परिवार से आते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस कामदार पीएम के आगे नहीं टिक सकी।
शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “रेणुका चौधरी ने संसद का अपमान किया और अब रागिनी नायक पीएम मोदी का मजाक बना रही हैं। नामदार कांग्रेस, कामदार प्रधानमंत्री के सामने टिक नहीं सकी, इसलिए अब वो पहले की तरह उनके चायवाला होने पर तंज कस रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी को 150 बार गालियां दी हैं। बिहार में उन्होंने पीएम मोदी की मां तक को नहीं बख्शा। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।
बता दें कि मंगलवार को कंग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पीएम मोदी का एक AI वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘चायवाला’ की भूमिका में नजर आ रहे थे। उन्होंने हाथ में चाय की केतली और चाय के गिलास पकड़े थे। यह वीडियो पोस्ट करते हुए रागिनी ने लिखा, “अब यह किसने किया है?” इसे लेकर सियासी गलियारों में संग्राम छिड़ गया है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
यमुना में ‘जहरीले झाग’ पर बड़ा एक्शन: TERI की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उठाया ये कदम, अब ऐसे होगी सफाई
