नौकरी पर जा रहे बिहार के युवक को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी घायल
फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार के खगरिया निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बिहार के खगरिया जिले के निवासी 23 वर्षीय रंजन कुमार पुत्र शिवनंदन और रायबरेली निवासी 30 वर्षीय ललित पुत्र गंगासागर बुलेट बाइक से रायबरेली से फरीदाबाद नौकरी पर जा रहे थे।
उनकी बुलेट बाइक थाना नगला खंगर से निकले एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 63-800 पर पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना नगला खंगर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बिहार निवासी रंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ललित का उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी गिरीश प्रभारी गिरीश राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी गई है।
फिरोजाबाद: अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
फिरोजाबाद में ठंड का कहर, कोहरे से थमी रफ्तार; गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
फिरोजाबाद में अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो भाइयों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग घायल
अवैध प्लाटिंग का सपना दिखाकर ठगी, 30 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर; टूंडला में बड़ी कार्रवाई
