बिग बॉस फेम अर्शी खान इस अफगानी क्रिकेटर को कर रही हैं डेट, 2026 में शादी की तैयारी?
बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान कथित तौर पर अफगानिस्तानी क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। टेली चक्कर की एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो कपल बहुत जल्द शादी भी करने वाला है।
बता दें कि अर्शी खान और आलम काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया कि अर्शी और आफताब लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी करके अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वे फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि ये ध्यान में देने वाली बात है कि अर्शी और आफताब की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही उन्होंने इससे मना किया है।
अर्शी खान अक्सर ईशान मसीह के साथ अपने वीडियो से सबका ध्यान खींचती हैं। हालांकि, 2022 में, बिग बॉस फेम ने स्पष्ट किया था कि वह मसीह के साथ रोमांस नहीं कर रही थीं। बल्कि, वह एक बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं। अर्शी ने ई-टाइम्स को बताया, “वह मेरी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। वह एक बिजनेसमैन हैं। हालांकि, मैं अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती। यह मेरी निजी जिंदगी है। बिग बॉस में आने के बाद, मैंने फैसला किया कि मैं अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को सीक्रेट रखूंगी, वरना मैं खुद को जांच के दायरे में लाऊंगी और हर चीज के लिए मुझे जज किया जाएगा।”
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
