0

Bigg Boss 19 Grand Finale: जनता ने चुना अपना विनर, इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा ताज!

By Dec 10, 2025

इस वक्त सिर्फ बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की ही नहीं, बल्कि फैंस की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं। हर कोई अपने फेवरेट खिलाड़ी को सलमान खान के विवादित शो की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहता है। शहबाज बदेशा से लेकर नेहल चुडास्मा और कुनिका सदानंद तक, हर कोई अपने दोस्त को जिताने के लिए वोट अपील कर रहा है।

हालांकि, बिग बॉस के मेकर्स ने हमेशा यही कहा है कि ये जनता का शो है और उनके वोट्स के आधार पर ही खिलाड़ियों का शो से सफर खत्म होता है। अब ग्रैंड फिनाले से चंद घंटे पहले जनता ने ही यह फाइनल कर दिया है कि उनकी नजरों में इस सीजन का असली विनर कौन है और किसके हाथ में वह हीरो से जड़ी ये चमचमाचमाती ट्रॉफी देखना चाहते हैं।

बिग बॉस 19 में टोटल 18 कंटेस्टेंट आए थे। 16 ने शुरुआत में एंट्री ली थी और बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शहबाज बदेशा और मालती चाहर आए थे। हालांकि, सभी को पछाड़ते हुए दर्शकों को अपने गेम से सबसे ज्यादा इम्प्रेस करके फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई और आज ट्रॉफी जीतने से बस एक कदम दूर हैं।

वैसे तो ये पांचों ही कंटेस्टेंट्स काफी मजबूत हैं, लेकिन जनता की जो आंखों का तारा है, वह गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)है। रात 9 बजे से कलर्स और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा, लेकिन उससे पहले हाल ही में हमने व्हाट्सएप और फेसबुक पर दो अलग-अलग ऑडियंस का फैसला जानने के लिए पोल बनाए। इन दोनों अलग प्लेटफॉर्म पर गौरव खन्ना ने ही बाजी मारी। जनता ने अपने वोट्स से बता दिया कि वह गौरव खन्ना के हाथ में ही बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी देखना चाहते हैं।

गौरव खन्ना के बाद ऑडियंस जिन्हें टॉप 2 में देखना चाहते हैं, वह फरहाना भट्ट नहीं, बल्कि तान्या मित्तल हैं। तान्या इस विनर वोटिंग पोल ने दूसरे नंबर पर हैं, जबकि फरहाना भट्ट ने तीसरे, प्रणित मोरे ने चौथे और अमाल मलिक ने पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे दोनों शो से एलिमिनेट हो चुके हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें