Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman Khan के साथ Kartik Aaryan और Ananya Panday मचाएंगे धमाल, इस दिन होगा विनर का ऐलान!
बिग बॉस 19 का सफर 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, जिसमें 18 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। तीन महीने तक चले इस शो में दर्शकों ने दोस्ती, रिश्ते बदलने, तीखी बहस और कई भावुक पल देखे। हर हफ्ते एक प्रतियोगी बाहर होता गया, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होता गया। यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा, जिसने दर्शकों को टीवी से बांधे रखा। आज, 7 दिसंबर को सलमान खान 19वें सीजन के विजेता की घोषणा करेंगे और शानदार बिग बॉस ट्रॉफी सौंपेंगे।
अब यह सफर अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। लंबे संघर्ष के बाद केवल पांच फाइनलिस्ट बचे हैं। इनमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल हैं। इन सभी ने अपने प्रदर्शन और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले और भी खास होने वाला है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे। फिनाले एपिसोड में हाई-ऑक्टेन मनोरंजन, डांस परफॉर्मेंस और भावनात्मक पल देखने को पल देखने को मिलेंगे। सलमान खान अपनी हास्यपूर्ण शैली में सभी फाइनलिस्ट के सफर को याद करेंगे। यह दर्शकों के लिए एक यादगार रात होने वाली है। दूसरी ओर, बॉलीवुड कपल कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी फिनाले की रात सलमान के साथ होंगे। वे अपनी रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के एक नए गाने का अनावरण करेंगे, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। उनका आना फिनाले की रौनक को और बढ़ा देगा। कार्तिक, अनन्या और फाइनलिस्ट्स के साथ सलमान दर्शकों का मनोरंजन का डबल डोज देंगे।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
