बिग बॉस 19 फिनाले: तान्या मित्तल के बाद प्रणित मोरे हुए बाहर, फैंस ने कहा ‘अनफेयर’, जानें कौन है टॉप 3 में
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार आ चुका है। जिस दिन का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे, वह आ गया है। कुछ ही पलों में इस सीजन के विजेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक शामिल थे। इन सभी ने अपने गेम प्लान और दर्शकों के वोटों के दम पर टॉप 5 में जगह बनाई थी।
बिग बॉस 19 का यह सीजन ‘घर वालों की सरकार’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को निर्णय लेने की अधिक शक्ति दी गई थी। शो में कई मजेदार और ट्विस्ट भरे पल आए, लेकिन फिनाले के दिन की ताजा खबर से फैंस खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रणित मोरे को बाहर कर दिया गया है। एक पोस्ट में लिखा है, ‘हमें पता है प्रणित मोरे टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। दर्द हम समझ सकते हैं।’ एक अन्य पोस्ट में लिखा है, ‘एक्सक्लूसिव और कन्फर्म: प्रणित मोरे 5वें स्थान पर बाहर हो गए हैं। गेम अब और भी रोमांचक हो गया है।’
एक अन्य पोस्ट में प्रणित मोरे के बाहर होने की खबर को ‘चौंकाने वाला’ बताया गया है और कहा गया है कि ट्रॉफी अमाल मलिक की होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कई फैंस इस एविक्शन को अनफेयर बता रहे हैं। प्रणित मोरे के बाहर होने के बाद अब टॉप 3 के लिए मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
