WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार; इंग्लैंड की टीम 7वें नंबर पर फिसली
गाबा में खेले गए एशेज 2025-26 सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया पिंक बॉल टेस्ट 4 दिन में समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 177 रनों की बढ़त गंवा दी और फिर अपनी दूसरी पारी में केवल 241 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 65 रनों का लक्ष्य रखा जिसे उसे चार सत्रों में हासिल करना था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना ज्यादा समय गंवाए 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गया है। वहीं कंगारू टीम टॉप पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा साइकिल में अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। उनके नाम 60 अंक और 100 पीसीटी% है।
दूसरी ओर इंग्लैंड टीम इस साइकिल में अब तक 7 मैच खेली है और 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है। 4 में बेन स्टोक्स की टीम को हार झेलनी पड़ी है और 1 मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। उनका पीसीटी% 30.95 है। डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका में पीसीटी% के मामले में केवल बांग्लादेश (16.67) और वेस्टइंडीज (5.55) ही उनसे नीचे हैं। भारत अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारने वाली टीम ने अब तक खेले 9 में से 4 मैच जीते हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
