दिल्ली MCD उपचुनाव में बड़ा उलटफेर! विनोद नगर में 14% कम वोटिंग, प्रत्याशियों की नींद हराम
दिल्ली नगर निगम के विनोद नगर वार्ड की सीट पर रविवार को उपचुनाव हुआ। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से उम्मीद थी कि जमकर मतदान होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भले ही युवा, बुजुर्ग व महिलाओं ने मतदान करके दमखम दिखाया, लेकिन वर्ष 2022 में हुए निगम चुनाव के मतदान प्रतिशत का आंकड़ा इस उपचुनाव में पिछड़ गया।
इस उपचुनाव में इस सीट पर गत चुनाव के मुकाबले 13.68 प्रतिशत मतदान कम हुआ। इससे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। उनका मानना है कि जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा। उपचुनाव में विनोद नगर में छह मतदान केंद्रों पर 46 पोलिंग बूथ बनाए गए। रविवार सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान हुए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। इस बार मतदाताओं को पोलिंग बूथ में फोन ले जाने से पुलिस ने नहीं रोका।
लोगों ने पिंक बूथ पर सेल्फी भी ली। बुजुर्गों के लिए चेयर की सुविधा रही। स्थानीय मुद्दे से लेकर दिल्ली भर के मुद्दे छाए रहे। बहुत से लोगों ने साफ-सफाई व अतिक्रमण को अपना मुद्दा बनाया। कुछ लोगों ने निगम स्कूलों व पार्कों की बदहाली को प्राथमिकता देते हुए वोट दिए। ऐसे भी मतदाता मिले जिनके लिए मुद्दों से बढ़कर राजनीतिक पार्टियां व प्रत्याशियों के चेहरे रहे।
मतदाता सरस्वती ने कहा, “सड़कें हो या गलियां आम लोगों के लिए चलने के लिए जगह नहीं है। निगम के अधिकारी अतिक्रमण करवाते हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे जनप्रतिनिधि को वोट किया है, जिससे उम्मीद है वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेगा।”
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
